राजद के राष्ट्रीय परिषद सदस्य बासुकीनाथ यादव के नेतृत्व में मनाया गया राजद का 27वां स्थापना दिवस

कहलगांव के राजद कार्यालय में राजद के राष्ट्रीय परिषद सदस्य बासुकीनाथ यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल का 27 वां स्थापना दिवस के काटकर एवं मिठाइयां बांटकर एवं खिलाकर मनाया गया। सभी कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज हम लोग की पार्टी 27 वर्ष तक अपने नीति सिद्धांतों पर कायम रहते हुए देश हित में काम कर रही है।

पार्टी ने 27 वर्षों तक अपनी जनता के बीच विश्वसनीयता बनाए रखा है और पार्टी को लगातार अपने वोट प्रतिशत बनाएं रहने में कामयाब रहा है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो लालू यादव का एवं तेजस्वी यादव का आभार प्रकट किया है।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष लालू यादव एवं प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद फखरुद्दीन, राजकुमार यादव, लाल जी पासवान, छात्र राजद अध्यक्ष सिंटू यादव, पंकज पांडे, मोती कुमार, केसरी नंदन, नंद किशोर यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *