बिहार में सियासी हलचल के बीच राजद परेशान, कहा- नीतीश कुमार भी टीवी देख रहे होंगे, कंफ्यूजन दूर करें

बिहार में सियासी हलचल पर पर आरजेडी नजर बनाए हुए है। अटकलें हैं कि नीतीश कुमार एक बार फिर से एनडीए में जा सकते हैं। बिहार के राजनीतिक हालात पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनुरोध करता हूं कि वे सियासी अटकलों और कंफ्यूजन को खत्म करें। आरजेडी ने कभी ऐसा ‘खेला’ नहीं किया है।

मनोज झा ने कहा उम्मीद है शाम तक कंफ्यूजन दूर करेंगे

बिहार की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और इंडिया गठबंधन पर मनोजझा ने कहा कि 9 अगस्त 2022 को जब ये गठबंधन बना तब इसकी बुनियाद की ईंट लालू यादव, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने रखी। इस ईंट की तासीर थी कि हमें बीजेपी की भय, भूख और घृणा वाली राजनीति को विराम देना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी टेलीविज़न देख रहे होंगे। मुझे यकीन है कि वे शाम तक इसका खंडन कर देंगे।

विजय कुमार सिन्हा ने दिया ये बयान

वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सीनियर बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि राजनीतिक घटनाचक्र पर हमारे केंद्रीय नेतृत्व की नजर है। सामूहिक नेतृत्व बहुत गंभीरता से विचार करके ही कोई निर्णय लेगा।

चिराग पासवान ने कही ये बात 

वहीं, एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि मौजूदा परिस्थिति में भी बिहार में एनडीए इतना मजबूत है कि हम 40 की 40 सीटें जीत सकते हैं। मुझे नहीं पता कि नीतीश कुमार एनडीए का हिस्सा बनते हैं या इंडिया गठबंधन में ही रहते हैं। एक बार स्थिति पूरी स्पष्ट हो जाए, उसके बाद ही हम अपना रुख स्पष्ट करेंगे।

मंत्री ने अटकलों को बकवास बताया

वहीं, बिहार में सियासी अटकलों को नीतीश कुमार के मंत्री  विजेंद्र यादव ने बकवास है। उन्होंने कहा कि आरजेडी विधायक लालू यादव और तेजस्वी एक साथ हैं।  भाजपा को पेट में दर्द हो रहा है , गठबंधन एकजुट है सिर्फ मीडिया ट्रायल हो रहा है। आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि, राजपाल से मिलने का कोई राजनीतिक मतलब नहीं है। हाइटी पर बुलाया गया है, हम लोग भी जाएंगे। आरजेडी विधायक ने कहा कि यह सब मीडिया के द्वारा क्रिएट किया गया है। महागठबंधन एक साथ है। एकजुट है। बिहार में 40 सीट हम लोग जीतेंगे।

  • Related Posts

    सुधा की ‘दही खाओ इनाम पाओ’ प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र, 500 से ज्यादा प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading