तेजस्वी के नजदीकी RJD कार्यकर्ता को अपराधियों ने मारी गोली, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज से है जहां सत्ताधारी आरजेडी कार्यकर्ता राजेश यादव को गोली मार दी गई है.पीड़ित राजेश यादव प्रॉपर्टी डीलर का काम करतें हैं,और वे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के मामा प्रभुनाथ यादव के बेहद करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गोली मारने की यह घटना नगर थाना क्षेत्र के सांसद आवास के समीप गोसाई टोला की है. पुलिस के मुताबिक आरजेडी कार्यकर्ता सह प्रॉपर्टी डीलर राजेश को दो गोली लगी है जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. घटना की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है।

वहीं घटना के बारे में बताया जा रहा है कि राजेश यादव आज सुबह-सुबह अपने घर के पास मॉर्निग वाक पर निकले थे. रास्ते में उनका कोई साथी मिल गया, जिसके बाद बाइक से घर जा रहे थे. इसी दौरान घर के समीप ही बाइक सवार दो की संख्या में अपराधी पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. फायरिंग के दौरान दो गोली पेट और हाथ लगी है. घटना के बाद स्थानीय थाना के साथ ही सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

  • Related Posts

    503 कार्टन शराब छोड़ने के बदले 10 लाख की डील! वर्दी पर दाग—वायरल वीडियो से बेतिया पुलिस में हड़कंप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *