76वें गणतंत्र दिवस पर RJD सुप्रीमों लालू यादव ने तिरंगा फहराया, राजद के पूर्व विधान पार्षद रहे मौजूद

देश आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 2025 यानी आज पूरा देश गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। बिहार की राजधानी पटना में लालू यादव ने तिरंगा फहराया। इस दौरान राजद के पूर्व  विधान पार्षद सुनील सिंह भी मौजूद रहें। इस दौरान लालू यादव ने बिहार और देश वासियों को 76 वें गणतंत्र दिवस कि बधाई दी है। आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।  इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। ”

उन्होंने कहा कि समस्त देश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और बधाई देता हूं और जिन लोगों ने स्वतंत्रता दिलाने योगदान दिया है उन सभी को सलाम है। हम लोग सभी यही चाहते हैं कि हमारा देश आगे बढ़े। हमारा राज्य भी विकास करे। यहां के सभी नागरिक तरक्की करें। जल्द से जल्द से हम लोग सभी इस दिशा में काम करें कि हमारा देश पूरी दुनिया में सबसे मजबूत बन जाए और हम सभी अपने देश पर नाज करें।

वहीं, गांधी मैदान में 20 परेड टुकड़ियां इस आयोजन में हिस्सा ले रही हैं, जबकि 15 विभागों की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। झांकियों की अधिकतम ऊंचाई 15 फीट तक होगी। कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए गांधी मैदान को चार जोन में विभाजित किया गया है। जबकि गणतंत्र दिवस पर पटना की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह 7 बजे से गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम की समाप्ति तक डाक बंगला चौराहे से गांधी मैदान के लिए चिल्ड्रव पार्क तक वाहनों का परिचालन नहीं होगा।डाक बंगला रोड और एसपी वर्मा रोड में भी आज वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

  • Related Posts

    पीरपैंती में सेवा की सरिता! स्वर्गीय अनुराधा खेतान की याद में दिव्यांगों और गरीबों को मिला संबल; सिलाई मशीन और व्हीलचेयर का वितरण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सबौर में क्रिकेट का रोमांच! शाहनवाज हुसैन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; बोले- “नशे से दूर रहें युवा, खेल से संवरेगा भविष्य”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *