राजद समर्थक कांवरिया ने सर पर लालटेन बांधी, बाबा से मांगी तेजस्वी को सीएम बनाने की मुराद

राजद समर्थक कांवरिया सुबोध बम की खास भक्ति यात्रा, बाबाधाम में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की कामना

सुल्तानगंज | 2 अगस्त 2025: श्रावणी मेले की आस्था और राजनीतिक आह्वान का अद्भुत संगम इस बार देखने को मिल रहा है। बिहार के पटना जिले के मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्र निवासी सुबोध कुमार उर्फ सुबोध बम, इस बार भी राजद के प्रतीक चिन्ह और हरा वस्त्र धारण कर डाक बम के रूप में बाबाधाम (देवघर) रवाना हुए हैं। उनका उद्देश्य केवल भोलेनाथ को जल चढ़ाना ही नहीं, बल्कि तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की कामना भी है।

11 वर्षों से लगातार कांवर यात्रा में शामिल

सुबोध बम लगातार 11 वर्षों से कांवर यात्रा कर रहे हैं और हर वर्ष राजद और लालू परिवार के प्रति समर्पण भाव के साथ अपनी यात्रा करते हैं। इस बार उन्होंने अपने मस्तक पर राजद का चुनावी चिन्ह ‘लालटेन’ धारण किया है और कहा है कि “इस बार बाबा से एक ही कामना है – तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनें।”

बोले – तेजस्वी यादव के पास है विजन और अनुभव

सुबोध बम ने दावा किया कि तेजस्वी यादव में नेतृत्व की स्पष्टता, युवा सोच और अनुभव का अद्भुत मेल है। उन्होंने कहा—

“बिहार एक ऐसा प्रदेश है जहां विपक्ष आगे चलता है और सरकार पीछे। तेजस्वी यादव ने 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात कही, सरकार ने 125 यूनिट दे दिया। पेंशन 1500 की बात हुई तो सरकार ने 1100 कर दिया। अब ‘माई बहिन योजना’ के तहत महिलाओं को 2000 रुपये देने की घोषणा तेजस्वी जी ने की है। इस बार जनता का मूड राजद के साथ है।”

सामाजिक संदेश और आस्था का मिश्रण

श्रावण महीने में सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर कांवरिया पैदल देवघर जाते हैं, मान्यता है कि महादेव को जल अर्पित करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सुबोध बम ने यही कामना लेकर कांवर यात्रा शुरू की है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव की तस्वीर अपने वस्त्र पर बनवाई है और पूरे रास्ते लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

सुबोध बम की बातों में दिखा भरोसा

“राजद सिर्फ राजनीतिक दल नहीं, यह गरीबों और पिछड़ों की आवाज है। मैं इस बार बाबा से यही मांग करूंगा कि तेजस्वी जी को फिर से मुख्यमंत्री बनाएं। उन्होंने बिहार को दिशा देने की कोशिश की है। अब उस पर चलने की बारी है,” — सुबोध बम ने कहा।


श्रावणी मेले में पहली बार नहीं हुआ जब किसी श्रद्धालु ने राजनीतिक संदेश के साथ आस्था की यात्रा की हो, लेकिन सुबोध बम की यह विशेष श्रद्धा उन्हें कांवरियों की भीड़ में अलग पहचान दिला रही है।


 

  • Related Posts

    भोजपुर परिवहन कार्यालय में अवैध वसूली का बड़ा खुलासा: महिला MVI के भतीजे समेत दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर कार्रवाई का इंतजार

    आरा — बिहार के भोजपुर…

    Continue reading
    जिला टॉपर सादिया खातून का सम्मान, बिहपुर में आयोजित समारोह में किया गया अभिनंदन

    भागलपुर/बिहपुर — इंटरमीडिएट परीक्षा में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *