आरजेडी का प्रदेश सचिव गिरफ्तार : लंबे समय से कार्रवाई की फिराक में थी पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला

भागलपुर लोदीपुर पुलिस ने बालू के अवैध रूप से खनन करने के आरोप में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव मोहम्मद अफान आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस को काफी वक्त से सूचना मिल रही थी।

बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना था कि राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव द्वारा अवैध तरीके से बालू का खनन कर बाजार में ऊंचे दामों पर बेचा जाता था, जिसको लेकर पुलिस काफी समय से कार्रवाई की फिराक में थी।

जानकारी के मुताबिक आज जैसे ही लोदीपुर थाना के पास आरजेडी के प्रदेश सचिव का बालू लोडेड ट्रैक्टर जा रहा था, तभी पुलिस ने पकड़ लिया और फिर आरजेडी के प्रदेश सचिव मोहम्मद अफान आर्यन को बुलाया और पूछताछ के बाद अवैध बालू खनन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *