पीएम मोदी की जनसभा में राजद विधायक दिखे एनडीए मंच पर, सियासी गलियारों में चर्चा तेज

बोधगया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार को मगध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित विशाल जनसभा में एक चौंकाने वाला नज़ारा देखने को मिला। इस कार्यक्रम में राजद के दो विधायक नवादा से विभा देवी और रजौली से प्रकाश वीर एनडीए नेताओं के साथ मंच साझा करते नजर आए।

राजद विधायकों की मौजूदगी ने बढ़ाई हलचल

राजद विधायक के एनडीए मंच पर पहुंचने से सियासी हलकों में अटकलों का दौर तेज हो गया है। मंच पर मौजूदगी को लेकर लोग इसे भविष्य की राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं।

कौन-कौन थे मौजूद?

  • विभा देवी : नवादा विधायक, राजद नेता और पूर्व मंत्री राजबल्लव यादव की पत्नी
  • प्रकाश वीर : रजौली विधायक (राजद)
  • अशोक यादव : विधान परिषद सदस्य और पूर्व मंत्री राजबल्लव यादव के भतीजे

पिछले कुछ महीनों से संकेत

नवादा जिले की राजनीति में बीते कुछ महीनों से बदलाव के संकेत मिल रहे थे। राजनीतिक हलकों का कहना है कि आज मंच पर राजद विधायकों की मौजूदगी उसी आहट की पुष्टि करती है।


 

  • Related Posts

    ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका में घमासान, मार्को रुबियो के बयान से बढ़ा विवाद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ईरान पर हमले में अमेरिका को भारी खर्च, पहले 24 घंटे में 779 मिलियन डॉलर व्यय: रिपोर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading