RJD विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान—“लोग शादी कर छोड़ देते हैं, सदन में देते हैं बड़ी-बड़ी सीख”

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार की सियासत को लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि “लोग यहां शादी करके छोड़ देते हैं और विधानसभा में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

तेजस्वी के भाषण पर बोले—जांच की जरूरत नहीं

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा में लड़खड़ाकर बोलने को लेकर उठे सवालों पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि इसमें जांच कराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “सरकार तो उन्हीं की थी, उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी।”

विशेष राज्य के दर्जे पर नीतीश पर निशाना

विशेष राज्य के दर्जे और विशेष पैकेज को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री के पास प्रतिनिधिमंडल भेजने के सुझाव का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल सही मांग है।
भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार खुद इस मुद्दे से पीछे हट रहे हैं और बिहार के विकास के लिए गंभीर प्रयास नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “पटना विश्वविद्यालय को अब तक केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा नहीं मिल पाया, यह बिहार के साथ अन्याय है।”

विधायकों की खरीद-फरोख्त पर दिया बयान

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर चल रही बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि यह “चाचा-भतीजा का मामला है, इसमें दूसरों को नहीं पड़ना चाहिए।”

चुनाव में पैसे के इस्तेमाल का आरोप

भाई वीरेंद्र ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले चुनाव में करोड़ों रुपये खर्च किए गए और इसी वजह से उन्हें हराया गया। उन्होंने कहा, “यह सच्चाई बिहार की जनता भी जानती है कि चुनाव धनबल के सहारे प्रभावित किया गया।”


 

  • Related Posts

    नीट छात्रा हत्याकांड पर सियासत तेज, सम्राट चौधरी का राबड़ी देवी को 24 घंटे का अल्टीमेटम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नवगछिया में 52 करोड़ के पुल में दरार? 6 महीने में ही ‘हांफने’ लगा रेलवे ओवरब्रिज; पब्लिक में दहशत, इंजीनियर बोले- ये क्रैक नहीं, गैप है

    Share Add as a preferred…

    Continue reading