राजद नेता गरीबों को बना रहे मूर्ख : गिरिराज सिंह

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में जाति गणना के मुद्दे पर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में जाति जनगणना कराई। भाजपा की सरकार में ही मंडल कमीशन लागू हुआ। लेकिन, ये लोग कांग्रेस पार्टी के साथ हैं, जिन्होंने मंडल कमीशन आयोग को रद्द किया।

उन्होंने कहा कि लालू यादव और तेजस्वी यादव उसी कांग्रेस के साथ हैं और गरीबों को मूर्ख बनाना जानते हैं। वे यादवों का वोट लेते हैं और उनके विरोध में काम करते हैं। गिरिराज सिंह ने अपनी त्रिशूल वाली तस्वीर पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि त्रिशूल की रक्षा हम करेंगे और हमारी रक्षा त्रिशूल करता है। इसलिए ये फोटो लगाया है।

  • ये भी पढ़े..

    CJP आंदोलन पर बोले जेपी नड्डा: “पेपर लीक पर राजनीति नहीं, संसद में हो चर्चा”; राहुल गांधी पर साधा निशाना

    Share Add as a preferred…

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…