वैशाली में आरजेडी नेता मैनेजर सहनी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने कार रुकवा कर किया टारगेट, आक्रोशितों का हंगामा

वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड के नवसृजित थाना महिसौर के अजीतपुर चांदे पंचायत के उप मुखिया पति व आरजेडी नेता मैनैजर सहनी कीगोली मारकर हत्या कर दी गई है. बाइक सवार बदमाशों ने मरूई चौक के पास उनको गोली मार दी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने महुआ ताजपुर रोड बहुआरा के निकट शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया है और हंगामा कर रहे हैं।

अपराधियों के निशाने पर आम लोगों के साथ ही खास भी है. 3 दिसंबर को पटना में आरजेडी नेता ओमप्रकाश उर्फ बबलू पर हमला किया गया था. रूपसपुर थाना क्षेत्र स्थित सौभाग्य शर्मा पथ पर आरजेडी नेता पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी. हालांकि इस गोलीबारी में वे बाल-बाल बच गए थे. वहीं शुक्रवार को आरजेडी नेता की हत्या से वैशाली थर्रा गई है।

जानकारी के अनुसार मैनेजर सहनी अपनी कार से मूसापुर की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान मरूई चौक पर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनकी कार रुकवाई और उनसे बातचीत करने लगे. फिर देखते ही देखते उनको गोली मारकर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने एक गोली चलने की आवाज सुनी और भागे-भागे मौके पर पहुंचे. स्थानीय आरजेडी नेता को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक आरजेडी मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ में पदाधिकारी बताए जाते हैं. वहीं घटना के बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. सड़क जाम कर दिया गया है।

ये भी पढ़े..

बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *