ऋषि सुनक ने मुंबई में खेला क्रिकेट, जमकर लगाए चौके-छक्के, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इस वक्त मुंबई यात्रा पर हैं। मुंबई आए ऋषि सुनक पारसी जिमखाना क्लब में टेनिस बॉल क्रिकेट खेलते नजर आए। इस दौरान ऋषि सुनक को क्रिकेट खेलते देखकर दर्शक भी काफी खुश दिखे। ऋषि सुनक ने क्रिकेट खेलते हुए अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने इस खुशी के पल को शेयर किया है। एक्स पर शेयर की गई तस्वीर में सुनक बैट लिए दर्शकों से घिरे हुए दिखे। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, “टेनिस बॉल क्रिकेट खेले बिना मुंबई की कोई भी यात्रा पूरी नहीं होती है।” तस्वीर में ऋषि सुनक सफेद शर्ट, ब्लैक ट्राउजर और स्पोर्ट्स शूज में क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं। क्रिकेट खेलने के बाद ऋषि सुनक ने पारसी जिमखाना के वर्षगांठ समारोह को संबोधित किया और संस्थान की खूब प्रशंसा की।

आपको बता दें कि अपनी मुंबई यात्रा से पहले ऋषि सुनक जयपर लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल हुए थे, जहां उन्हें इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति के साथ देखा गया था। इस कार्यक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।  जिसमें ऋषि सुनक हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते हुए नजर आ रहे थे।

  • ये भी पढ़े..

    भोजपुर मुठभेड़ मामले में सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, जगदीशपुर के एसडीओ और पूर्व एसडीपीओ को हटाया गया

    Share Add as a preferred…

    पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ तक जुर्माने का प्रस्ताव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *