रिंकू सिंह के तूफान और सुपर ओवर में सुनील नरेन के जादू से केकेआर की दिल थाम देने वाली जीत, एलएसजी को रोमांचक मुकाबले में हराया

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) को सुपर ओवर में हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ केकेआर 5 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि एलएसजी 4 अंकों के साथ सबसे नीचे बनी हुई है।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने वाले एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत का फैसला सही साबित होता नजर आया, जब केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही। अजिंक्य रहाणे (10) और टिम शिफर्ट (0) सस्ते में आउट हो गए, जबकि अंगकृष रघुवंशी भी 9 रन बनाकर ‘ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड’ के तहत पवेलियन लौटे। कैमरून ग्रीन ने 34 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन मोहसिन खान की घातक गेंदबाजी के आगे टीम लड़खड़ा गई।

हालांकि, रिंकू सिंह ने एक छोर संभाले रखा और 51 गेंदों में 83 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत केकेआर 20 ओवर में 155/7 का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

गेंदबाजी में मोहसिन खान ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट झटके और केकेआर की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एलएसजी की शुरुआत भी खराब रही, लेकिन एडेन मार्करम (57 रन की साझेदारी) और ऋषभ पंत (42 रन) ने टीम को संभाला। इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे और मैच आखिरी ओवर तक पहुंच गया। अंतिम गेंद पर 7 रन की जरूरत थी, तभी मोहम्मद शमी ने छक्का लगाकर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया।

सुपर ओवर में सुनील नरेन ने घातक गेंदबाजी करते हुए एलएसजी को सिर्फ 2 रन पर समेट दिया। जवाब में रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर केकेआर को जीत दिला दी। उनकी शानदार पारी और मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

  • ये भी पढ़े..

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान, इंडिया A बनी ट्राई सीरीज चैंपियन; फाइनल में श्रीलंका A को 66 रन से हराया

    Share Add as a preferred…