SSC परीक्षा में धांधली का खुलासा, 35 लोग गिरफ्तार, 10.50 लाख में परीक्षा पास कराने का हुआ सौदा

पूर्णिया पुलिस ने केंद्रीय एसएससी के परीक्षा केंद्र पर बड़ी धांधली का खुलासा करते हुए मामले में 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही भारी मात्रा में नगदी की बरामदगी की है।

पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि हांसदा रोड में ‘डिजिटल एक्जामिनेशन सेन्टर’ के नाम के परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा संचालित की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एग्जाम सेंटर पर कुछ छात्रों के बदले दूसरे छात्र परीक्षा दे रहे हैं । सूचना के आलोक में पुलिस की टीम ने जब बताए सेन्टर पर छापामारी की तो वहां 12 फर्जी परीक्षार्थी पुलिस के हाथ लगे। गिरफ्तार आरोपियों में सात कर्मचारी और 12 फर्जी परीक्षार्थी भी शामिल हैं। छानबीन के दौरान फर्जी छात्रों का बायोमेट्रिक हाजरी का मिलान नहीं हो पाया। निरीक्षण के दौरान बगल के भवन में 12 मूल परीक्षार्थी तथा दो अन्य व्यक्ति मौजूद पाए गए। साथ ही उन्होंने कहा कि केन्द्रीय चयन आयोग की उड़नदस्ता की टीम की भूमिका संदिग्ध है, जिसकी जांच की जा रही है।

वहीं पुलिस ने इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 4.50 लाख नकद के साथ तीन लैपटॉप, एक प्रिंटर, 18 मोबाइल, दो मोटरसाइकिल, दो कार, 12 ब्लैंक चेक, 22 एटीएम कार्ड, 52 आधार कार्ड, 40 ई-प्रवेश पत्र आदि बरामद किए हैं। पुलिस जांच में पता लगा है कि कटिहार जिले का रौशन इस गिरोह का मुख्य सरगना है, जिसकी तलाश की जा रही है। साथ ही जांच में यह बात भी प्रकाश में आई है कि प्रत्येक छात्र से 10.50 लाख रूपये में सौदा हुआ था।

  • ये भी पढ़े..

    NEET आंदोलन की गूंज बांकीपुर उपचुनाव तक! छात्र प्रदर्शन से बदलेगा चुनावी समीकरण या बरकरार रहेगा BJP का गढ़?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *