पटना की 22 सड़क परियोजनाओं की समीक्षा:सचिव पंकज कुमार पाल बोले– बिना NOC सड़क तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

पटना। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने शुक्रवार को विभागीय सभाकक्ष में पटना शहर की प्रमुख सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान नूतन राजधानी पटना डिवीजन की 22 सड़क परियोजनाओं की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सड़कों के निर्माण कार्य, साइनेज, गार्डरेल, रोड मार्किंग, अतिक्रमण हटाने की प्रगति और गुणवत्ता मानकों की समीक्षा की गई। सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़कों की राइडिंग क्वालिटी बेहतर होनी चाहिए, ताकि आम लोगों को सुगम और सुरक्षित यात्रा मिल सके।

इन सड़कों की हुई विशेष समीक्षा

  • गर्दनीबाग में मंत्री आवास के समानांतर सड़क और हरित क्षेत्र
  • बापू टावर के दोनों ओर पथ निर्माण
  • पाटलिपुत्र कॉलोनी की सड़कें
  • विवेकानंद मार्ग
  • खेतान मार्केट से अशोक राजपथ तक मजबूतीकरण
  • NH-30 से भूथनाथ लिंक रोड
  • वेटनरी कॉलेज लिंक रोड

अधिकांश परियोजनाओं की प्रगति संतोषजनक पाई गई।

अतिक्रमण हटाने और साइनेज लगाने के निर्देश
सचिव ने सड़कों से अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण हटाने तथा जरूरी साइनेज लगाने का निर्देश दिया। किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की बात कही गई।

बिना NOC सड़क क्षति पर सख्ती
उन्होंने बिना विभागीय NOC के सड़क को क्षतिग्रस्त किए जाने पर चिंता जताई और स्पष्ट किया कि बिना अनुमति सड़क पर कोई कार्य नहीं होगा। ऐसी घटनाओं की तुरंत रिपोर्ट देने और संबंधित एजेंसियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

सचिव ने कहा कि पटना के सड़क नेटवर्क को मजबूत, सुरक्षित और यातायात के अनुकूल बनाना विभाग की प्राथमिकता है। सभी अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading