पीरपैंती में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक, बीएलओ और सुपरवाइजर को दिए गए आवश्यक निर्देश

भागलपुर, 06 अगस्त 2025विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 को लेकर पीरपैंती प्रखंड में आज एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, पीरपैंती ने की। बैठक में बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर और नोडल पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता गणना प्रपत्र के साथ वर्ष 2003 के मतदाताओं को लिंक करना तथा उनसे संबंधित साक्ष्य दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया की समीक्षा करना था।

दिए गए अहम निर्देश:

  • प्रत्येक बीएलओ को निर्देश दिया गया कि वे घर-घर जाकर Form-1, Form-2, और Form-3 भरवाना सुनिश्चित करें।
  • जिन मतदाताओं का नाम वर्ष 2003 की निर्वाचक नामावली में था, उन्हें निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से पुनः सत्यापित किया जाए।
  • दस्तावेज अपलोड करते समय EPIC नंबर, आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण, और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सही स्कैनिंग एवं अपलोडिंग का ध्यान रखा जाए।
  • नोडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक बीएलओ और सुपरवाइजर के कार्यों की मॉनिटरिंग और फीडबैक रिपोर्ट नियमित रूप से दें।

मतदाता सूची को सटीक और त्रुटिरहित बनाने की तैयारी

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि यह अभियान आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उपस्थित सभी बीएलओ को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन का निर्देश भी दिया।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…