भागलपुर में आत्मा शासी परिषद की समीक्षा बैठक-जर्दालू आम, कतरनी धान और मखाना को बढ़ावा देने पर जोर

कृषि उद्यमियों को प्रसंस्करण और मार्केटिंग का प्रशिक्षण देने के निर्देश

भागलपुर, 29 जनवरी 2026: भागलपुर जिले में आत्मा (ATMA) शासी परिषद की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों के वर्ष 2025-26 के कार्यों की समीक्षा के साथ आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में उप विकास आयुक्त, कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. ममता कुमारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, नाबार्ड, यूको बैंक, उद्यान, पौधा संरक्षण विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


किसानों के लिए प्रशिक्षण और किसान पाठशालाओं पर जोर

उप परियोजना निदेशक आत्मा भागलपुर श्री प्रभात कुमार सिंह ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत चल रहे किसान प्रशिक्षण, परिभ्रमण, किसान पाठशाला, किसान गोष्ठी और किसान चौपाल जैसे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही शेष कार्यक्रमों की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की गई।


GI उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की योजना

जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से भागलपुर के GI टैग प्राप्त जर्दालू आम और कतरनी धान के साथ-साथ केला, मखाना, फूलों की खेती, बेबी कॉर्न और स्वीट कॉर्न जैसी फसलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों और कृषि उद्यमियों को उन्नत तकनीक, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और मार्केटिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि इन उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ा जा सके।


रेशम उत्पादन को भी मिलेगा बढ़ावा

उप विकास आयुक्त ने रेशम उत्पादन से जुड़े किसानों को विशेष प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। साथ ही प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों को स्वीकृति प्रदान की गई।


कार्यों की सराहना

आत्मा भागलपुर द्वारा वर्ष 2025-26 में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए परिषद ने सभी कार्यक्रमों को अनुमोदन प्रदान किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।


 

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading