वैशाली में राजस्व कर्मी को उठाया, मांगी रंगदारी

हाजीपुर। देसरी थाना क्षेत्र के एक राजस्व कर्मी हरेन्द्र राम को विजिलेंस टीम के नाम पर उठा लिए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। राजस्व कर्मी के पत्नी ने औद्योगिक थाने की पुलिस को यह जानकारी दी है।

उसका आरोप है कि चार-पांच लोग मेरे पति को अपने साथ उठा कर ले गए। राजस्व कर्मी हाजीपुर के युसुफपुर गांव का निवासी है। वह देसरी अंचल क्षेत्र में राजस्व कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। हरेन्द्र राम की पत्नी औद्योगिक थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंची है। कहा कि बदमाशों ने अपहरण कर लिया है।

पत्नी का आरोप है कि रंगदारी में 5 लाख रुपए की मांग की गई है। पैसा मांगने के लिए पीड़ित परिवार को गूगल स्कैनर भेजा है। सभी अपने आप को विजिलेंस टीम के कर्मी बता रहे हैं। थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच-पड़ताल की जा रही है। हरेंद्र राम अपनी चारपहिया से ड्राइवर के साथ पटना गए थे। पटना गुरुद्वारे के पास कार से उतर गए और कहीं चले गए। कहा-एक घंटे में लौटेंगे, लेकिन नहीं लौटे। ड्राइवर ने यह जानकारी दी।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…