दिवंगत रामविलास पासवान को याद कर रो पड़ीं पहली पत्नी, कहा : साहब की आ रही बहुत याद, बेटे चिराग को लेकर जतायी ये इच्छा

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की आज चौथी पुण्यतिथि है। इस मौके पर आज अपने दिवंगत पति को याद करते हुए उनकी पहली पत्नी राजकुमारी देवी भावुक हो गईं। खगड़िया के शहरबन्नी स्थित आवास पर राजकुमारी देवी ने अपने दिवंगत पति रामविलास पासवान के तैलीय चित्र पर फूल अर्पित किया। इस दौरान उनकी आंखें नम हो गयीं।

इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आज उन्हें ‘साहब’ की बहुत याद आ रही है। जब तक मेरी जिंदगी है, तब तक वह हमारे दिल में हैं। राजकुमारी देवी ने कहा कि उनका बेटा चिराग पासवान अपने पिता से अधिक नाम करेगा। मैं चिराग पासवान को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती हूं। यह मेरा सपना है।

गौरतलब है कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी खगड़िया जिला स्थित शहरबन्नी गांव में रहती हैं, जो रामविलास पासवान का पैतृक गांव है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में पीएचडी प्रवेश के नियम बदले: अब 4 वर्षीय रिसर्च ग्रेजुएशन के बाद सीधे मिलेगा PhD में दाखिला

    Share Add as a preferred…

    कोसी-मिथिला को बड़ी सौगात: सुपौल-दरभंगा नया नेशनल हाईवे मंजूर, जल्द बनेगी DPR

    Share Add as a preferred…