रेप मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को राहत, 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आया

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख के रूप में अपनी पहचान बनाने वाला राम रहीम जेल में अपने पापों की सजा काट रहा है। वह हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद है। साध्वी दुष्कर्म मामले में उसे साल 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। ताजा खबर ये है कि राम रहीम की 21 दिन की फरलो मंजूर हो गई है। यानी वह 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आ गया है। इस दौरान वह यूपी के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा।

कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से बाहर निकला

राम रहीम को सुनारिया जेल से करीब 1:45 मिनट पर कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से बाहर निकाला गया। राम रहीम को उतर प्रदेश के बरनावा आश्रम ले जाया जा रहा है।

पहले भी जेल से बाहर आ चुका है राम रहीम

ऐसा पहली बार नहीं है, जब सजा पा चुका राम रहीम जेल से बाहर आया हो। इससे पहले भी वह 7 बार जेल से बाहर आ चुका है। अब वह 8वीं बार जेल से बाहर आया है। उसे 21 दिनों की फरलो मिली है।

राम रहीम को फरलो मिलना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कहा जा रहा है कि उसे मध्य प्रदेश और राजस्थान चुनाव को देखते हुए फरलो दी गई है।

  • ये भी पढ़े..

    पेपर लीक विवाद: सरकार ने छात्रों को दिया खुला न्योता, जितेंद्र सिंह बोले- ‘जहां चाहें, वहीं होगी बातचीत’

    Share Add as a preferred…

    क्या CJP प्रदर्शनकारियों पर लगेगा NSA? दिल्ली पुलिस ने वायरल नोटिफिकेशन पर दिया बड़ा जवाब

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *