रिलायंस जिओ का सुपरहिट प्लान, 84 दिनों तक मिलेगा सबकुछ अनलिमिटेड

रिलायंस जिओ ने अपने ग्राहकों के लिए 84 दिनों वाला शानदार प्लान लॉन्च किया है। जिओ के ग्राहकों को कम बजट में लंबी वैलिडिटी वाला यह प्लान मिल रहा है। इस प्लान की कीमत मात्र ₹395 है, जो प्रति दिन केवल ₹4.70 के लगभग पड़ेगी। इस प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलेगी।

जिओ के ₹395 के प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों तक कुल 6 जीबी हाई-स्पीड डेटा दिया जाएगा, साथ ही 1000 एसएमएस भी इसमें शामिल हैं। पूरे 84 दिनों तक ग्राहकों को सभी कॉल अनलिमिटेड रहेंगी, जिस पर कोई भी लिमिट नहीं होगी। डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी।

यदि आप जिओ के ₹395 वाले प्लान से रिचार्ज करते हैं, तो आपको इंटरनेट डेटा, कॉलिंग और एसएमएस के अलावा जिओ टीवी, जिओ सिनेमा और जिओ क्लाउड का भी एक्सेस मिलेगा।

यदि आपके फोन में 5G का नेटवर्क है और आपका डिवाइस 5G इनेबल्ड है, तो आपको 5G की भी सेवा मिलेगी। यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं।

  • Related Posts

    नीट छात्रा मौत मामले के बाद एक्शन में सरकार – बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टल के लिए सख्त नियम, 24 घंटे महिला वार्डन और सीसीटीवी अनिवार्य

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *