बिहार में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 24 पदों पर भर्ती, 1 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू

पटना, 30 अप्रैल 2025 |बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी (Forest Range Officer) के 24 पदों पर भर्ती के लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 मई 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 1 जून 2025 निर्धारित की गई है।

कौन कर सकते हैं आवेदन?

इन पदों के लिए वे अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने निम्नलिखित विषयों में स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो:

  • पशुपालन एवं पशुरोग विज्ञान
  • वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान
  • गणित, भौतिकी, सांख्यिकी, जंतु विज्ञान
  • कृषि, वानिकी या अभियंत्रण
    (उपरोक्त में से किसी एक विषय में स्नातक अनिवार्य है)

चयन प्रक्रिया के तीन चरण होंगे:

  1. लिखित परीक्षा:
    • प्रश्न पत्र-1: सामान्य हिन्दी (100 अंक, 50 बहुविकल्पीय प्रश्न, 30% न्यूनतम अंक अनिवार्य, गलत उत्तर पर 0.2 नकारात्मक अंक)
    • प्रश्न पत्र-2: सामान्य अध्ययन (300 अंक, 100 बहुविकल्पीय प्रश्न, प्रत्येक सही उत्तर पर 3 अंक, गलत उत्तर पर 0.3 नकारात्मक अंक)
    • दोनों पेपर की अवधि 2-2 घंटे होगी।
  2. साक्षात्कार (Interview):
    • कुल 50 अंकों का, जिसमें उम्मीदवार के व्यक्तित्व और पद की उपयुक्तता का मूल्यांकन किया जाएगा।
  3. शारीरिक परीक्षण (Physical Test):
    • चयन के अंतिम चरण में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट
https://bpssc.bihar.gov.in
पर जाकर “Forest Dept.” टैब के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 1 मई 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 1 जून 2025
  • कुल पदों की संख्या: 24

 

  • Related Posts

    गाजियाबाद में सनसनी: बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या, छुट्टी और वेतन विवाद में गार्ड बना कातिल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नागौर में दिल दहला देने वाली वारदात: बोरे में मिली बुजुर्ग महिला की लाश, लूट के बाद हत्या की आशंका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *