आरसीबी ने हैदराबाद को 6 विकेट से ध्वस्त कर शानदार शुरुआत की

बेंगलुरु, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम: आईपीएल 2026 का शानदार ओपनिंग मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, और फिर बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की।

हैदराबाद की बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को आरसीबी के गेंदबाजों ने खराब शुरुआत में ही दबाव में ला दिया। टीम ने सिर्फ 29 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और नीतीश कुमार रेड्डी जल्दी आउट हो गए। कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों में 80 रनों की पारी खेलकर टीम को संभाला। हेनरिक क्लासेन ने 31 रन और अनिकेत वर्मा ने 43 रन की तेज पारी खेली।

आरसीबी के लिए जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट चटकाए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 1 विकेट लिया। इसके चलते हैदराबाद 20 ओवरों में 9 विकेट पर 201 रन ही बना सकी।

आरसीबी की जीत

आरसीबी ने हैदराबाद को 6 विकेट से ध्वस्त कर शानदार शुरुआत की

202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को शुरुआती झटका लगा जब फिल साल्ट सिर्फ 8 रन पर आउट हो गए। लेकिन विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने आक्रामक बल्लेबाजी की। कोहली ने 38 गेंदों में 69 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने भी 12 गेंदों में 31 रन जोड़े और अंत में टिम डेविड ने नाबाद 16 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेविड पेन ने 2 विकेट झटके। आरसीबी ने 15.4 ओवर में 6 विकेट से मैच अपने नाम किया।


 

  • ये भी पढ़े..

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान, इंडिया A बनी ट्राई सीरीज चैंपियन; फाइनल में श्रीलंका A को 66 रन से हराया

    Share Add as a preferred…