भागलपुर:मार्निंग वॉक पर निकले राशन डीलर मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार के समीप सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे राशन डीलर को अपराधियों ने घर से महज 20 मीटर के दूरी पर जबड़ा में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां पर इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल पच्चास वर्षीय मोहम्मद शोराव से अपराधियों ने रंगदारी मांगी थी, नहीं देने पर अपराधियों ने जान से मार डालने की धमकी भी दी थी। घायल के पुत्र ने बताया कि अपराधियों ने तीन राउंड गोली फायरिंग किया। गोली मेरे पिता के जबड़े में लग गई।जिससे कि वह घायल है। उन्होंने गोलीबारी का आरोप मोहम्मद चांद नामक शक्स पर लगाया है ।उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले पांच लाख रुपए रंगदारी मांग थी नहीं देने पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।। घायल के पत्नी ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर मेरे पति के ऊपर गोलीबारी करवा रहे हैं ।

गोलीबारी में मेरे घर के लोग शामिल है। उन्होंने किसी का नाम जिक्र नहीं किया है। इधर प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले भी राशन डीलर पर हमला हो चुका है वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है, अपराधियों की तलाश जारी है।

Related Posts

503 कार्टन शराब छोड़ने के बदले 10 लाख की डील! वर्दी पर दाग—वायरल वीडियो से बेतिया पुलिस में हड़कंप

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *