नोएडा की लड़की से बिहार में रेप: होटल के कमरे में नशे की गोली खिलाकर की हैवानियत, नौकरी का झांसा देकर किया गंदा काम

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाराज होकर घर से निकली लड़की को आरोपी झांसा देकर बिहार के बेतिया ले आए और होटल के एक कमरे में नशे की गोली खिलाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम होटल पहुंची और पीड़ित लड़की को बदमाशों के चंगुल से आजाद कराया।

दरअसल, नोएडा की रहने वाली पीड़ित लड़की नाराज होकर अपने घर से निकल गई थी। पुरानी दिल्ली स्टेशन से ट्रेन पकड़कर वह जोधपुर पहुंच गई। जोधपुर से सूरत से पटना आनेवाली हमसफर ट्रेन में सवार हो गई। ट्रेन में उसकी मुलाकात त्रिभुवन नाम के शख्स से हुई। त्रिभुवन ने खुद को सोशल मीडिया का पत्रकार बताया और उसे अपने दोस्त कृतार्थ वैष्णव से मिलाया। इसके बाद त्रिभुवन उसे लेकर नेपाल चला गया। नेपाल के एक होटल में दो दिन रखने के बाद आरोपी 19 जनवरी को लड़की को साथ लेकर बेतिया पहुंचा और वहां होटल के कमरे में ले गया।

होटल में रखने के बाद आरोपी त्रिभुवन ने फर्जी कार्ड बनवाकर लड़की को न्यूज एडिटर के रूप में ज्वाइन करा दिया। युवती के आधार कार्ड में पति के रूप में अपना नाम दर्ज करा दिया। इसी बीच त्रिभुवन ने लड़की को नींद की गोली खिलाई और उसके साथ रेप किया। त्रिभुवन ने पीडित लड़की को चंदन द्विवेदी और अभिषेक द्विवेदी से मिलवाया था। दोनों खुद को पत्रकार बताते थे। दोनों उसपर गलत नीयत रखते थे। लड़की से रेप के बाद आरोपी उसे बेचने की तैयारी कर रहे थे तभी नोएडा पुलिस बेतिया पहुंची और लड़की को होटल से मुक्त कराया गया।

पूरे मामले पर एसडीपीओ माहताब आलम ने बताया कि युवती की शिकायत पर पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के भरवलिया सारंगीछाप मिश्राईन टोला वार्ड-5 निवासी सोशल मीडिया एक्टिविस्ट त्रिभुवन मिश्र, बेतिया के कमलनाथ नगर वार्ड-23 निवासी सगे भाई चंदन कुमार द्विवेदी व अभिषेक द्विवेदी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।त्रिभुवन का एक घर नेपाल के परसा जगन्नाथपुर वार्ड-22 में भी है। त्रिभुवन और चंदन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना में शामिल अभिषेक द्विवेदी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Posts

बिहार के 66,799 स्कूलों में एक साथ जुटे माता-पिता और शिक्षक“हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास” थीम पर हुआ पीटीएम

Share Add as a preferred…

Continue reading
बिहार बजट किसानों के लिए गेमचेंजर: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ताकत.. राम कृपाल यादव बोले—जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना होगी शुरू

Share Add as a preferred…

Continue reading