लौरिया विधानसभा से रण कौशल प्रताप सिंह मैदान में, महागठबंधन ने वीआईपी प्रत्याशी के रूप में किया ऐलान

पश्चिमी चंपारण: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में महागठबंधन ने पश्चिमी चंपारण जिले की लौरिया विधानसभा सीट (05) से विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के रण कौशल प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

सोमवार को उन्होंने नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने लौरिया स्थित अपने आवास से एक विशाल जुलूस निकालकर बेतिया कलेक्ट्रेट पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद रण कौशल प्रताप सिंह ने अपनी जीत का भरोसा जताया।


भ्रष्टाचार खत्म करने और विकास लाने का वादा

वीआईपी उम्मीदवार रण कौशल प्रताप सिंह ने कहा कि लौरिया विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से विकास से वंचित है। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो क्षेत्र से भ्रष्टाचार को खत्म करना, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार सृजन उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा, “हमारा विधानसभा क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ से राहत और पलायन रोकना हमारा प्रमुख लक्ष्य रहेगा। लौरिया को विकास का मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे।”


एनडीए पर साधा निशाना

महागठबंधन प्रत्याशी ने एनडीए पर हमला करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव की योजनाओं की नकल एनडीए कर रही है। उन्होंने कहा, “हमने वृद्धा पेंशन, रोजगार और नौकरी की बात सबसे पहले की। एनडीए हमारे घोषणा पत्र की कॉपी कर रही है।”


लौरिया मेरा कर्मक्षेत्र

रण कौशल प्रताप सिंह ने कहा कि लौरिया उनकी कर्मभूमि है। उन्होंने कहा, “पिछले चुनाव में भले ही मैं नहीं जीत सका, लेकिन जनता का दिल जरूर जीता हूं। कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का स्नेह मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”


पहले भी लड़ चुके हैं चुनाव

रण कौशल प्रताप सिंह पहले भी लौरिया से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 2020 में उन्होंने बीएसपी के टिकट से चुनाव लड़ा था, वहीं 2015 में आरजेडी प्रत्याशी के रूप में मैदान में थे। दोनों बार वे दूसरे स्थान पर रहे।


मुख्य मुकाबला बीजेपी से

इस बार रण कौशल प्रताप सिंह का मुकाबला बीजेपी के तीन बार के विधायक विनय बिहारी से होगा। 2020 के चुनाव में विनय बिहारी ने आरजेडी उम्मीदवार शंभू तिवारी को 29,004 वोटों के अंतर से हराया था।

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    सिवान में रंगदारी का सनसनीखेज मामला, सांसद और विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

    Continue reading
    नालंदा में उम्रदराज महिलाओं ने दी परीक्षा, साक्षरता अभियान में बढ़ा उत्साह

    Continue reading