राम मंदिर में सुबह 6 से रात 10 बजे तक होंगे रामलला के दर्शन, जानें खास बातें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ रहा है। आज क़रीब दो लाख श्रधालुओं ने राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए। भक्तों की भीड़ को देखते हुए रामलला के दर्शन का समय बढा़ दिया है। अब रामलला के दर्शन सुबह छह से रात दस बजे तक होंगे। प्रशासन ने कहा है कि श्रीरामलला मंदिर मे दूसरे दिन भी दर्शन के लिए आए भक्तों की संख्या काफी ज्यादा धी। यूपी के सीएम योगी के ग्राउंड ज़ीरो पर उतरकर, क्राउड  मैनेजमेंट के बाद दूसरे दिन कहीं कोई अव्यवस्था नहीं दिखी।

रामलला के दर्शनार्थियों को सुगम दर्शन करवाने मे प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दूसरे दिन भी लगभग 2 लाख भक्तजनों ने रामलला के दर्शन किए। डीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अग्रिम निर्देशों तक फिलहाल रामलला के दर्शन रात 10 बजे तक करवाए जा रहे हैं।

बता दें कि मंगलवार को आधिकारिक तौर पर राम मंदिर खुलने के पहले दिन रामलला के दर्शन का रिकॉर्ड बन गया था। भारी संख्या में लोगों ने दर्शन किए थे। कहा गया था कि मंगलवार को पांच लाख रामभक्तों ने मंदिर खुलने के पहले ही दिन रामलला दर्शन किए। इस दौरान कुछ कुव्यवस्था की भी खबर सामने आई।

ऐसी खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से ही लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए पूरी स्थिति का जायजा लिया और फिर पुलिस और प्रशासन को दिशा निर्देश जारी किए गए। योगी सरकार की ओर से कहा गया है कि अति विशिष्ट मेहमान अभी 10 दिनों तक अयोध्या ना आएं और अगर आएं तो प्रशासन या श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट को पहले ही बता कर ही आएं।

  • Related Posts

    समृद्धि यात्रा में मुजफ्फरपुर को 853 करोड़ की सौगात, सीएम नीतीश ने 172 योजनाओं का किया उद्घाटन–शिलान्यास

    Share Add as a preferred…

    Continue reading