‘हर घर तिरंगा’ के रंग में रंगी राखी कार्यशाला, देशभक्ति और रचनात्मकता का संगम

पटना, 12 अगस्त।स्वतंत्रता दिवस की आहट और रक्षाबंधन की मिठास के बीच राजधानी पटना में एक अनोखी पहल शुरू हुई। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार और बिहार ललित कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ थीम पर दो दिवसीय राखी प्रशिक्षण कार्यशाला का आगाज़ हुआ। स्थान था—पटना का ललित कला अकादमी, जहां सुबह दीप प्रज्वलित कर भारतीय नृत्य कला मंदिर की प्रशासी पदाधिकारी कहकशाँ ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

राखी: रिश्तों से राष्ट्र तक
मुख्य अतिथि कहकशाँ ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा—
“राखी सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते की डोर नहीं, यह एक पवित्र रक्षा सूत्र है, जिसे आज हम अपने राष्ट्र को समर्पित कर रहे हैं। इस अवसर पर हमें एकजुट होकर देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।”

50 बच्चों ने दिखाई कला की चमक
कार्यशाला में पटना के विभिन्न विद्यालयों जैसे संत पॉल स्कूल, पटना मिशन स्कूल, संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल, नोट्रेडेम अकादमी, न्यू इरा जूनियर स्कूल, श्री गुरु नानक सेंट्रल स्कूल, बापू स्मारक महिला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, न्यू आइडियल स्कॉलर एवोर्ड स्कूल, एकता कान्वेंट और श्री गुरु गोविंद सिंह उच्च विद्यालय से कुल 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कला के साथ देशभक्ति का ताना-बाना
वरिष्ठ कलाकार आभा सिन्हा और सहायक प्रशिक्षक श्रीमती मृदुला बच्चों को राखी बनाने की बारीकियां सिखा रही हैं। यहां सिर्फ रंग-बिरंगी राखियां नहीं बन रहीं, बल्कि हर धागे में राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश भी पिरोया जा रहा है।

उद्देश्य: सृजन और संवेदन
इस आयोजन का मकसद है बच्चों की रचनात्मकता को निखारना और उनके दिलों में देशभक्ति की चिंगारी को और प्रज्वलित करना।


 

  • Related Posts

    रोहतास में पीके का ‘पावर पंच’! “बच्चों की बात छोड़िए, बिहार में तो मुख्यमंत्री ही पलायन कर रहे हैं”; 1 करोड़ नौकरी के वादे पर नीतीश को घेरा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना मेट्रो के ‘प्रायोरिटी कॉरिडोर’ पर बढ़ा कदम! खेमनीचक से मलाही पकड़ी तक हाई-लेवल चेकिंग; अब बस कुछ ही दूर है सफर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading