राकेश कुमार बाढ़ और फुलवारी के एसडीपीओ बने सुशील

पटना। बिहार पुलिस सेवा के पदाधिकारी राकेश कुमार को पटना के बाढ़ अनुमंडल का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)-1 बनाया गया है। वे वर्तमान में विशेष कार्य बल में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे।

सचिवालय, पटना के एसडीपीओ-1 सुशील कुमार को फुलवारीशरीफ, पटना का एसडीपीओ-1 पद पर पदस्थापित किया गया है। उनके पास सचिवालय के एसडीपीओ-1 का अतिरिक्त प्रभार भी होगा। गृह विभाग ने शनिवार को तबादले की अधिसूचना प्रमंडलीय समादेष्टा स्तर के पदाधिकारी रितेश कुमार को गया का वरीय जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। वे वरीय प्रमंडलीय समादेष्टा, गया, जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी रोहतास एवं कैमूर के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

वहीं, जहानाबाद की वरीय जिला समादेष्टा प्रभा कुमारी को नवादा का समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। नालंदा के वरीय जिला समादेष्टा फैज आलम को नवादा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

  • Related Posts

    ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ की बड़ी सफलता: बस्तर में 108 नक्सलियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, करीब 4 करोड़ के इनामी कैडरों ने छोड़ा हथियार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार की सियासत में हलचल: तेजस्वी यादव ने AIMIM का इफ्तार न्योता किया स्वीकार, बोले—हम चुनाव भी जीतेंगे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading