प्रशांत किशोर पर राजकुमार सिंह का तीखा हमला, बोले— “बिहार में एक सीट भी नहीं जीत पाएगी जन सुराज”

कहलगांव (भागलपुर) | 30 जुलाई 2025: बिहार राज्य स्वर्ण जाति विकास आयोग के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “दिखावटी नेता” करार दिया है। कहलगांव में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी बिहार में एक भी सीट जीतने में असफल रहेगी।

राजकुमार सिंह ने कहा कि “प्रशांत किशोर की राजनीति पूरी तरह से प्रचार आधारित है, उनके पास कोई जनाधार नहीं है। वे सिर्फ लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। बिहार की जनता अब जागरूक है और ऐसे प्रयोगात्मक राजनीतिक मंचों को स्वीकार नहीं करेगी।”

जन सुराज के स्थायित्व पर सवाल

उन्होंने आगे कहा कि जन सुराज का राजनीतिक मॉडल केवल प्रचार, यात्राओं और सोशल मीडिया तक सीमित है। “ऐसे मॉडल का न तो कोई स्थायी आधार है और न ही जनसमर्थन। बिहार जैसे राजनीतिक रूप से जागरूक राज्य में यह मॉडल चलने वाला नहीं है,” उन्होंने जोड़ा।

सरकार की योजनाओं का किया उल्लेख

राजकुमार सिंह ने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने स्वर्ण जाति आयोग के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आयोग समाज के आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है।


 

  • Related Posts

    भोजपुर में ‘बारात’ की खुशियां मातम में बदली! स्कॉर्पियो की अगली सीट के लिए ‘खूनी संघर्ष’; पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे की गर्दन पर चाकू से वार, हालत नाजुक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर सदर अस्पताल में ‘एनीमिया’ के खिलाफ महा-जंग! स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय की ‘FCM थेरेपी’ लाई रंग; दर्जनों महिलाओं का सफल इलाज, अब सुधरेगा जच्चा-बच्चा का स्वास्थ्य

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *