‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित हुआ राजगीर हॉकी खेल परिसर, 11 से 20 नवंबर तक नहीं उड़ेंगे विमान

बिहार विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2024 को लेकर राजगीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर नालंदा जिला प्रशासन ने राजगीर हॉकी खेल परिसर को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित कर दिया है। यह प्रतिबंध 11 नवंबर सुबह 5 बजे से 20 नवंबर रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। वहीं इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा-223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन बिहार के राजगीर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने हॉकी खेल परिसर को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित करने का निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार, खेल परिसर को ड्रोन नियम-2021 के तहत ‘रेड जोन’ घोषित किया गया है। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। किसी भी मानवरहित हवाई वाहन के संचालन की अनुमति नहीं होगी। विशेष परिस्थितियों में ड्रोन उड़ाने के लिए सक्षम प्राधिकार से पूर्व अनुमति आवश्यक होगी।

अतिरिक्त सुरक्षा बल किए जाएंगे तैनात
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा प्रशासन द्वारा आसपास के जिलों से आने वाले दर्शकों के लिए विशेष परिवहन और आवास की व्यवस्था की योजना भी बनाई है।

  • ये भी पढ़े..

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वास्थ्य सेवाओं की कई नई सौगातें दीं, 105 नए ICU बेड और 25 अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा शुरू

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *