भागलपुर के जब्बारचक में विकास की बारिश! सड़क-नाले के उद्घाटन में नेताओं ने लहराया फीता, जनता ने बजाई ताली

भागलपुर, 6 अगस्त 2025 —जब्बारचक मोहल्ले की किस्मत आखिरकार खुल ही गई। वर्षों से गड्ढों में सड़ते पानी और राजनीति के वादों में डूबे इस मोहल्ले को अब जाकर 24 लाख 98 हजार 595 रुपये की विकासीय सौगात मिल गई — वो भी एक साथ सड़क और नाला!

नगर निगम की महापौर डॉ. वसुन्धरा लाल और उपमहापौर डॉ. सलाउद्दीन हसन ने बड़े ही शाही अंदाज़ में लाल फीता काटा और मोहल्लेवालों को याद दिला दिया कि हां, चुनाव से पहले वादे किए गए थे — और देखिए, “काम” भी हुआ है।

कार्यक्रम में सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष, वार्ड पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि, इंजीनियर, और नाम गिनवाने लायक कई अन्य गणमान्य भी मौजूद थे — कुछ मुस्कुरा रहे थे, कुछ कैमरे में मुस्कुराए।

स्थानीय निवासियों की मानें तो उन्हें अब बारिश में “तैरकर” आने-जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। एक बुज़ुर्ग ने चुटकी लेते हुए कहा, “पहले लगता था, सड़क या नाला पहले बनेगा या हम जाएंगे — अब जाकर लगा कि लोकतंत्र में उम्मीद बची है।”

सूत्रों के अनुसार, अब मोहल्ले में “विकास के फोटो खिंचवाने लायक” कम-से-कम एक लोकेशन बन गई है।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading