भीषण ठंड के बीच इन 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी, इन 24 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी

बिहार में अगले 2 दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पछुआ हवा चलने के कारण सुबह और शाम के समय अधिक ठंड पड़ रही है। कोहरे के कारण सुबह विजिबिलिटी 70 से 100 के बीच रह रही है।

भीषण ठंड के बीच 6 जिलों में बारिश का अलर्ट

आज शिवहर, सीतामढ़ी समेत प्रदेश के 24 जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद पारा 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है।

इसके साथ ही 13 जनवरी को बक्सर, भोजपुर समेत 6 जिलों हल्की बारिश हो सकती है। 12 जनवरी को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में हल्की बारिश होगी। 13-14 और 15 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। उत्तर बिहार और दक्षिण-पश्चिमी भागों में सुबह में हल्का कुहासा छाया रहेगा।

भीषण ठंड के बीच इन 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी, इन 24 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी

कोहरे का अलर्ट जारी

मौसम विभाग की माने तो शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सारण, सीवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा, कटिहार, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

विदित है कि बिहार में ठंड बढ़ने के बाद कई जिलों में 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गये हैं। डीएम के आदेश के बाद 10 जिलों में 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गये हैं।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *