छठ पर्व पर रेलवे की विशेष तैयारी, भागलपुर स्टेशन पर टेंट सिटी तैयार, डीआरएम ने किया निरीक्षण

भागलपुर, 23 अक्टूबर 2025।लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। मालदा डिवीजन की ओर से बाहर से आने वाले प्रवासी यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भागलपुर जंक्शन पर टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है।

टेंट सिटी में यात्रियों के बैठने और ठहरने की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें आरामदायक और सुरक्षित परिवेश मिले। इस तैयारी का निरीक्षण मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और यात्रियों को आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि छठ पर्व के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी यात्री भागलपुर पहुंचते हैं, इसलिए रेलवे ने सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए टेंट सिटी जैसी विशेष व्यवस्थाएँ की हैं।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे स्टेशन परिसर में अनुशासन बनाए रखें और रेलवे की निर्देशित सुविधाओं का लाभ उठाएँ।


 

  • ये भी पढ़े..

    मोहर्रम को लेकर भागलपुर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां तेज, भागलपुर प्रशासन ने सफाई, सुरक्षा और घाटों की व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

    Share Add as a preferred…