भागलपुर-हंसडीहा रूट पर रेलवे का ‘छापा’: Sr. DCM खुद उतरे ट्रैक पर; बिना टिकट वालों में मची भगदड़, 280 धराए, 1.60 लाख वसूला

भागलपुर/मालदा | पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने शनिवार (7 फरवरी 2026) को बेटिकट यात्रियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मनीष कुमार गुप्ता के निर्देश पर चले इस अभियान में टिकट चेकर्स (TTE) और RPF की फौज ने ट्रेनों और स्टेशनों को घेर लिया।

Sr. DCM ने खुद संभाली कमान

​आमतौर पर अधिकारी ऑफिस से मॉनिटरिंग करते हैं, लेकिन इस बार सीनियर डीसीएम (Sr. DCM) कार्तिक सिंह खुद ग्राउंड जीरो पर नजर आए।

  • रूट: उन्होंने विशेष रूप से भागलपुर-हंसडीहा सेक्शन में अभियान का नेतृत्व किया।
  • स्टेशन: इस दौरान धौनी और मंदार हिल स्टेशनों पर सघन जांच की गई।

3 रूट पर चला अभियान: 1.60 लाख की वसूली

​सिर्फ हंसडीहा रूट ही नहीं, रेलवे ने एक साथ तीन मोर्चों पर कार्रवाई की।

  • अन्य रूट: भागलपुर-हंसडीहा के अलावा भागलपुर-अभयपुर और भागलपुर-साहिबगंज सेक्शन में भी जांच अभियान चला।
  • पकड़े गए यात्री: कुल 280 लोग बिना टिकट या अनियमित टिकट पर यात्रा करते पकड़े गए।
  • जुर्माना: इन यात्रियों से कुल ₹1,60,715 जुर्माना वसूला गया।

​रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा और भारी जुर्माने से बचने के लिए हमेशा उचित टिकट लेकर ही सफर करें।

  • Related Posts