छठ महापर्व को लेकर रेलवे की तैयारी पूरी, सीनियर डीसीएम ने भागलपुर जंक्शन का किया निरीक्षण

भागलपुर, 27 अक्टूबर:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और मुस्तैद हो गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्व रेलवे मालदा डिवीजन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं।

इसी कड़ी में मालदा डिवीजन की सीनियर डीसीएम मिस अंजन ने रविवार को भागलपुर जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में बने प्रतीक्षालय, भोजनालय, पेयजल व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद सीनियर डीसीएम अंजन ने बताया कि इस बार छठ पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से विशेष तैयारी की गई है। स्टेशन परिसर के बाहर अस्थायी प्रतीक्षालय बनाया गया है, जहां यात्रियों के बैठने, पेयजल और प्रकाश की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए M-UTS मोबाइल ऐप से टिकट बुकिंग की व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि यात्रियों को टिकट काउंटरों पर लंबी कतारों में खड़ा न होना पड़े।

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी रेलवे ने कड़े इंतजाम किए हैं। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्मों पर RPF और GRP के जवानों के साथ डॉग स्क्वाड की टीमें तैनात की गई हैं। वहीं CCTV कैमरों के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।

रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सहयोग बनाए रखें, निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचे और किसी भी असुविधा की स्थिति में हेल्प डेस्क या रेलवे सुरक्षा कर्मियों से संपर्क करें।


 

  • ये भी पढ़े..

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर जोर

    Share Add as a preferred…

    शिवहर में DRI की बड़ी कार्रवाई, बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी भोला झा के पैतृक आवास पर छापेमारी

    Share Add as a preferred…