गया में बेपटरी होकर खेत में उतरा रेल इंजन, इलाके में मचा हड़कंप

गया किउल रेल लाइन पर शुक्रवार की शाम वज़ीरगंज स्टेशन एवं कोल्हना हाल्ट के बीच रघुनाथपुर गांव के निकट एक रेल इंजन ट्रैक से नीचे उतरकर खेत में चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इंजन को लुप लाइन में गया की ओर चलाया जा रहा था जो अचानक अनियंत्रित हो गया।

सूत्र के अनुसार इंजन के साथ कोई बोगी नहीं थी। इंजन को ट्रैक से नीचे उतरते ही बगल वाली सड़क से गुजर रही यात्रियों की भीड़ जमा हो गई और सभी इस बात को समझने की कोशिश में लग गए कि उसे नीचे चले जाने का कारण क्या हो सकता है, लेकिन किसी को कुछ माजरा समझ में नहीं आया।

घटना के कुछ ही देर बाद रेल राहत दल की टीम आकर इंजन को ट्रैक पर वापस लाने में लग गए जो खबर लिखने तक प्रयासरत थे। वज़ीरगंज स्टेशन प्रबंधक से इस संबंध में बात कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन वे मोबाइल रिसीव नही कर सके।घटना में किसी प्रकार के क्षति होने की सूचना नहीं है।

  • Related Posts

    “नीतीश नहीं तो हम भी नहीं! ये मेरा आखिरी चुनाव अनंत सिंह ने किया बड़ा ऐलान – अब नहीं लड़ेंगे चुनाव, बेटे को सौंपा राजनीतिक उत्तराधिकार”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    वोटिंग के दिन सम्राट चौधरी ने दिखाया विक्ट्री का इशारा, बिहार की सियासत में गर्माहट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading