त्योहारों की भीड़ पर रेलवे अलर्ट: आनंद विहार स्टेशन पहुंचे अश्विनी वैष्णव, यात्रियों से ली सीधी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर 2025: त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय रेल, सूचना प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को आनंद विहार रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन के होल्डिंग एरिया, टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म और यात्रियों की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। मंत्री वैष्णव ने यात्रियों से सीधे बातचीत की और रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं व स्वच्छता को लेकर फीडबैक भी लिया।

मीडिया से बातचीत में अश्विनी वैष्णव ने कहा, “त्योहारों में यात्रियों की भारी भीड़ के बावजूद किसी को असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्री सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर रेलवे से संबंधित भ्रामक वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मंत्री ने जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

निरीक्षण के दौरान रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अश्विनी वैष्णव ने भरोसा जताया कि दीवाली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधाओं के लिए किए गए ये विशेष उपाय लाखों यात्रियों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाएंगे।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    भागलपुर में घना कोहरा बना यात्रियों की मुश्किल, कई ट्रेनें रद्द; लंबी दूरी की सेवाएँ प्रभावित
    • Luv KushLuv Kush
    • दिसम्बर 2, 2025

    Continue reading
    शीतकालीन कोहरे के बीच रेलवे ने कई मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को किया रद्द — 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा नियमन
    • Luv KushLuv Kush
    • दिसम्बर 1, 2025

    Continue reading