बिहार के रेल यात्री जान लें, यहां-यहां से होकर गुजरने वाली है वंदे भारत ट्रेन, कहां-कहां स्टॉपेज होगा, किराया ?

पटना: रेलवे की ओर से वंदे भारत ट्रेन का पटना-रांची रूट पर इस महीने के तीसरे हफ्ते से ट्रायल शुरू होने की संभावना है. वहीं रेल सूत्रों के अनुसार इसी महीने के आखिरी सप्ताह में ट्रेन का संचालन शुरू होगा. 6 जून की शाम को चेन्नई से 8 बोगियां पटना पहुंची हैं. 9 जून यानी कि शुक्रवार से स्टाफ की ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है।

ट्रेन परिचालन में कोई समस्या ना हो इसको लेकर कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. वंदे भारत के लिए रेलवे ने अपने तेज तर्रार कर्मियों का चुनाव किया है और कुछ वरिष्ठ रेलकर्मियों को पटना बुलाया गया है, जिनकी निगरानी में पूर्व मध्य रेलवे के रेलवे कर्मियों की ट्रेनिंग चल रही है।

अबतक की जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन का रूट पहले से ही चल रही पटना-रांची जनशताब्दी ट्रेन से थोड़ा अलग होगा. जनशताब्दी ट्रेन पटना से तारेगना, जहानाबाद, गया होते हुए झारखंड के कोडरमा, हजारीबाग, पारसनाथ, चंद्रपुरा, बोकारो और फिर रांची पहुंचती है. वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से शुरू होकर जहानाबाद, गया, हजारीबाग होते हुए बरकाकाना रूट से रांची पहुंचेगी।

हजारीबाग से बरकाकाना होते हुए रांची का रूट नया बनाया गया है. इस पर पहली बार वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी. जानकारी के अनुसार ट्रेन जनशताब्दी के बाद खुलेगी. पटना से सुबह सात बजे का समय इसके स्टार्ट होने का बताया जा रहा है और रांची पहुंचने का समय एक बजे है।

पटना से ट्रेन चलकर 1:00 बजे रांची पहुंचेगी और इसके बाद रांची से वापसी का समय शाम 5:00 बजे का होगा. रांची से निकलकर ट्रेन 11:00 बजे पटना पहुंचेगी. हालांकि रेलवे बोर्ड की ओर से अभी समय सारणी नहीं आई है. रेलवे के आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सही समय का पता चलगा. वंदे भारत सप्ताह में 6 दिन चलाई जा सकती है।

 

  • Related Posts

    बांका व्यवहार न्यायालय में ‘सांसों का संकट’! लिफ्ट में फंसे बुजुर्ग, 5 मिनट तक मची चीख-पुकार; सौंदर्यकरण के नाम पर सुरक्षा से खिलवाड़ पर उठे बड़े सवाल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बक्सर के किला मैदान में ‘समृद्धि’ का शंखनाद! मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत; सुरक्षा के अभेद्य घेरे में जनसंवाद कार्यक्रम शुरू, उमड़ा जनसैलाब

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *