MLA के रिश्तेदार की राइस मिल में तीन दिन से चल रही छापेमारी

उत्तर बिहार के बड़े राइस मिल रिपुराज के पिछले तीन दिनों से आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है। शनिवार की देर शाम आयकर विभाग की टीम बाराती बनकर फैक्ट्री में पहुंची थी। 40 गाड़ियों पर दूल्हा-दुल्हन के नाम का स्टीकर लगाकर इनकम टैक्स की टीम ने धावा बोला था। जिसके बाद हड़कंप मच गया था।

जानकारी के मुताबिक, रिपुराज राइस मिल बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक के एक रिश्तेदार की बताई जा रही है। छापेमारी के दौरान सभी कर्मी फैक्ट्री के अंदर ही है। शनिवार की शाम से किसी भी कर्मी को बाहर नहीं निकलने दिया गया है। इसके साथ ही सभी कर्मियों के मोबाइल और आधार कार्ड को जब्त कर लिया गया है।

पिछले तीन दिनों से राइस मिल के कर्मियों से पूछताछ और जांच की चल रही है। बताया जाता है कि आयकर विभाग को इस बात की जानकारी मिली थी कि महज कुछ ही समय में इस फैक्ट्री के मालिक ने अकूत सम्पति अर्जित कर ली है। इसी सूचना के आधार पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी शुरू की है।

आयकर विभाग की टीम ने बाराती बनकर इस राइस मिल में एंट्री मारी और तब से छापेमारी जारी है। विभाग ने इस फैक्ट्री के चार्टर्ड अकाउंटेट आनंद कुमार के मोतिहारी स्थित आवास पर भी छापेमारी की है, जहां से टीम ने कंप्यूटर और हार्ड डिस्क समेत अन्य दस्तावेजों को जब्त किया है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बढ़ा सियासी बवाल, बिलौटी गांव में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किया गया प्रतीकात्मक श्राद्ध

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में बोरे से मिली महिला की लाश, रेलवे हॉल्ट के पास सनसनी; हत्या की आशंका से दहशत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *