सोहसराय में छापामारी में भारी सफलता, अवैध आग्नेयास्त्र और उपकरण बरामद, 2 गिरफ्तार

सोहसराय/नालंदा, 24 अक्टूबर 2025:आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को देखते हुए चुनाव सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे सघन वाहन और क्षेत्रीय चेकिंग अभियान के तहत सोहसराय थाना क्षेत्र में पुलिस और CAPF बलों ने बड़ी कार्रवाई की।

दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को संध्या में मंसूरनगर छोटी पहाड़ी के घरों में योजना के तहत छापामारी की गई। इस दौरान दिलिप मिस्त्री पुत्र मुन्नी मिस्त्री और आदित्य कुमार पुत्र दिलीप मिस्त्री को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने स्वीकार किया कि वे अवैध आग्नेयास्त्र बनाकर बेचते थे।

छापामारी में निम्नलिखित अवैध सामग्री बरामद हुई:

  • देसी कट्टा 01, 315 बोर का दो नाली कट्टा 01, 315 बोर की जिन्दा गोली 02
  • अर्द्धनिर्मित बट 03, अर्द्धनिर्मित बैरल 03
  • HIKOKI और Bosch कम्पनी के ग्राइंडर, झाड़ी मशीन AKARI कम्पनी की 01
  • लोहे का शिकंजा, हथौड़ी, कटर मशीन, आरी, हैक्सा ब्लेड, विभिन्न साईज के छेनी व पेचकस
  • 10 कि.ग्रा. का बटखारा, बरमा 01, अल्ट्रा फास्ट कम्पनी का ग्राइंडर
  • नगद 5,950 रुपये सहित अन्य उपकरण

सोहसराय थाना प्रभारी एवं CAPF टीम ने बरामद सामग्री की विधिवत सूची तैयार की और अनुसंधान जारी रखा है। मामले में सोहसराय थाना कांड संख्या 319/25 दिनांक 23.10.2025 के तहत अनुसंधान एवं अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

छापामारी दल में थानाध्यक्ष, सोहसराय एवं उनकी टीम तथा CAPF (CISF 541B) शामिल थे।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधान परिषद चुनाव में बढ़ा सस्पेंस, NDA के 10 उम्मीदवार लगभग तय; RJD उतारेगा प्रत्याशी तो होगी वोटिंग

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर बड़ी कार्रवाई: प्रसाद हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…