छपरा सदर अस्पताल में आधी रात छापा.. 12 अवैध एम्बुलेंस जब्त, ₹3.36 लाख जुर्माना, डॉक्टरों से स्पष्टीकरण

छपरा (सारण)। सदर अस्पताल परिसर में अवैध एम्बुलेंस संचालन और प्रशासनिक लापरवाही पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसपी विनीत कुमार ने शुक्रवार देर रात मातृ–शिशु अस्पताल सहित पूरे परिसर का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई में 12 अवैध एम्बुलेंस जब्त कर ₹3.36 लाख का जुर्माना लगाया गया।

निरीक्षण में क्या-क्या मिला

  • रोस्टर के अनुसार डॉ. शिवचंद्रा और डॉ. सीमा कुमारी की ड्यूटी थी, लेकिन मौके पर डॉ. निशा कुमारी पाई गईं।
  • सूचना बोर्ड पर चिपका रोस्टर 22.02.2025 का मिला—यानी करीब एक साल से अपडेट नहीं
  • इससे यह स्पष्ट हुआ कि डॉक्टर मनमाने ढंग से ड्यूटी कर रहे हैं।

जवाबदेही तय

डीएम ने ड्यूटी पर अनुपस्थित दोनों चिकित्सकों से स्पष्टीकरण तलब किया है और निर्देश दिया कि आगे से रोस्टर के अनुसार ही ड्यूटी होगी। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सुरक्षा सख्त

  • मातृ–शिशु अस्पताल के मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम
  • सदर अस्पताल के प्रवेश द्वार के पास पुलिस चेकपोस्ट बनाने का निर्देश।

प्रशासन ने साफ कहा है कि मरीजों की सुविधा, सुरक्षा और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं होगा। निरीक्षण में पाई गई कमियों को तुरंत दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    लक्ष्मीपुर में ‘अपहरण’ का द एन्ड: बंगाल के व्यवसायी को स्कॉर्पियो से ले जा रहे थे अपराधी; पुलिस ने दबोचा, बेहोश करने वाली गोलियां मिलीं

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नालंदा की बेटियों के लिए खुशखबरी: बिंद में खुलेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’; एथलेटिक्स, फुटबॉल और तीरंदाजी की मिलेगी फ्री ट्रेनिंग, हॉस्टल भी तैयार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading