किशनगंज में गरजे राहुल गांधी: “मोदी के खून में नफरत है, वे लोगों को बांटना चाहते हैं” — चुनावी रैली में NDA पर जोरदार हमला

बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के प्रचार के अंतिम दिन किशनगंज की चुनावी सभा में INDIA गठबंधन के नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री के “खून में नफरत” है और वे समाज को बांटने की राजनीति करते हैं, जबकि वे खुद “मोहब्बत और भाईचारा” की बात करते हैं।

“BJP नफरत फैलाकर जनता का ध्यान भटकाती है” — राहुल

राहुल गांधी ने रैली में कहा:

“BJP नफरत फैलाकर लोगों का ध्यान भटकाती है और देश की संपत्ति ले लेती है। जनता को डराया जाता है ताकि वे सही सवाल न पूछें। आज बिहार के युवाओं के सामने सबसे बड़े सवाल रोजगार, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और migration के हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में युवाओं को मजबूरी में दूसरे राज्यों की ओर पलायन करना पड़ रहा है, और सरकार इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं कर सकी है।

“नीतीश ने बिहार में और मोदी ने देश में रोजगार खत्म कर दिया”

राहुल ने सरकार के आर्थिक मॉडल पर हमला बोलते हुए कहा:

“नीताश (नीतीश कुमार) ने बिहार में रोजगार खत्म कर दिया और मोदी ने पूरे देश में। बिहार में बिकने वाला लगभग हर सामान चीन, वियतनाम, बांग्लादेश या कोरिया में बनता है।”

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनेगी तो वे चाहते हैं कि बिहार में ‘Made in Bihar’ उत्पाद बनें और फूड प्रोसेसिंग यूनिटों की बड़ी श्रृंखला विकसित हो।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि:

“अमित शाह कहते हैं बिहार में उद्योग लगाने के लिए जमीन नहीं है, लेकिन अडानी को एक रुपए प्रति एकड़ जमीन दे दी जाती है।”

“नालंदा जैसी यूनिवर्सिटी फिर खड़ी करेंगे” — राहुल

राहुल गांधी ने बिहार की शिक्षा प्रणाली पर बात करते हुए कहा:

“एक समय नालंदा दुनिया की सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी थी। हम चाहते हैं कि बिहार में फिर से दुनिया की बेहतरीन यूनिवर्सिटी बने। महागठबंधन की सरकार बनते ही हम शिक्षा में ऐतिहासिक सुधार करेंगे।”

उन्होंने वादा किया कि INDIA गठबंधन की सरकार केंद्र में आने पर बिहार के लिए विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी।

“मोदी सिर्फ अडानी-अंबानी से बात करते हैं”

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर हमला जारी रखते हुए कहा:

“मोदी सिर्फ अडानी-अंबानी से बात करते हैं, किसानों और युवाओं से मिलने की फुर्सत नहीं है। अगर वे बिहार के किसानों से मिलेंगे तो उन्हें पता चलेगा कि यहां फूड प्रोसेसिंग यूनिट, अस्पताल और रोजगार चाहिए।”

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार “वोट चोरी” में शामिल है और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार जवाब देने से बच रहे हैं।

“हरियाणा में 25 लाख फर्जी वोट पड़े” — राहुल का दावा

राहुल गांधी ने कहा:

“हरियाणा में 2 करोड़ वोटर्स थे, जिसमें 25 लाख फर्जी वोट डाले गए। मोदी और शाह वोट चोरी करके चुनाव जीतते हैं।”

उन्होंने बिहार के लोगों से अपील की कि मतदान के दौरान चौकन्ना रहें और किसी भी तरह की “वोट चोरी” की कोशिश को नाकाम करें।

“वोट चोरी रोकना बिहार के हर युवा और Gen Z की जिम्मेदारी”

राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा में युवाओं, किसानों और मजदूरों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा:

“मोदी और शाह ने हिंदुस्तान की आत्मा से चोरी की है, लेकिन वे पकड़े जरूर जाएंगे।”

राहुल गांधी की किशनगंज रैली ने बिहार चुनाव के अंतिम दिन राजनीतिक माहौल को और अधिक गरमा दिया है। अब सबकी निगाहें मतदान पर और उसके बाद आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।

  • Related Posts

    नवगछिया में ‘खून से रंगी’ होली! 3 दोस्तों को मारी गोली, 2 की मौत; खगड़िया से ससुराल आए युवकों के साथ खौफनाक वारदात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading