राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने उपराष्ट्रपति पद के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। रविवार को भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी।

सर्वसम्मति से हुआ नाम तय

बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि राजग के सभी दलों की सहमति से राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस फैसले पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी राय ली गई।

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने दी बधाई

उम्मीदवारी की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राधाकृष्णन को बधाई दी। भाजपा का मानना है कि उनके नाम से संगठन ने न सिर्फ संघ, बल्कि सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को भी साधने का प्रयास किया है।

दक्षिण भारत में भाजपा का मजबूत चेहरा

सी.पी. राधाकृष्णन का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में हुआ। वह पिछड़ा वर्ग से आते हैं और लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं।

  • 1998 और 1999 में वह कोयंबटूर से लोकसभा सांसद चुने गए।
  • फरवरी 2023 में उन्हें झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • जुलाई 2024 में उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया।

एनडीए की ओर से उनका नाम सामने आने के बाद अब यह तय माना जा रहा है कि आगामी चुनाव में राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति बनना लगभग निश्चित है।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading
    मुर्शिदाबाद विवाद पर अश्विनी चौबे का बयान, कहा—“बाबर के नाम पर मस्जिद शिलान्यास सनातन संस्कृति पर हमला”, बंगाल में राष्ट्रपति शासन की उठाई मांग

    Continue reading