”मुंहमा पर डाल के चदरिया लहरिया लूटो हो राजा…’, हेडमास्टर ने अश्लील गाने पर किया डांस, अब शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन

बिहार के एक गुरु जी को अश्लील गानों पर कमर थिरकाना महंगा पड़ गया। इन प्रभारी प्रधानाध्यापक का विवादित वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे अश्लील गानों पर नाचते और युवकों को लात मारते दिखाई दे रहे हैं। वहां मौजूद स्थानीय युवकों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली। उसके बाद अब इस मामले में एक्शन लिया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसे गंभीर मामला बताया है और फिर एक्शन लेने की बात कही है।

दरअसल, सेवा पंचायत के अंतर्गत केतरु नवादा गांव में अवस्थित राजकीय उत्क्रमिति मध्य विद्यालय, केतरु नवादा स्कूल से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां वसंत पंचमी पर प्रभारी प्रधानाध्यापक गजाधर रजक स्कूल परिसर में स्थापित प्रतिमा के सामने ”मुंहमा पर डाल कर चदरिया लहरिया लूटो हो राजा… ” जैसे अश्लील भोजपुरी गानों पर झूमते नजर आए। इसके बाद अब उन्हें निलंबित कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय झाझा रहेगा। शिक्षा विभाग के मर्यादा को धूमिल करने, सरकारी सेवक, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने आदि आरोप के प्रमाणित होने की स्थिति में बिहार सरकारी सेवक वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियमावली 2005 में निहित प्रविधान के आलोक में तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निर्गत पत्र के आलोक में निलंबन अवधि में निलंबित शिक्षक का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कार्यालय झाझा होगा। उक्त शिक्षक पर आरोप-पत्र अलग से निर्गत किया जाएगा।

इसको लेकर गिद्धौर बीईओ तारकेश्वर प्रसाद मिश्रा ने बताया कि अभी हाल में ही मैंने यहां ज्वाइन किया है। लोगों से पता करने पर जानकारी मिली है कि शिक्षक गजाधर रजक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति है। वैसे वायरल वीडियो के संबंध ने संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। फिलहाल उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

  • Related Posts

    ​Bihar Politics: बिहार में ‘खेला’ शुरू! नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बीजेपी के मुख्यमंत्री की सुगबुगाहट; जानें क्या है दिल्ली का ‘मेगा प्लान’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर में होलिका दहन पर तीन नाबालिग लापता, गांव में मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *