पूर्णिया: अंधविश्वास के चलते पांच की जलाकर हत्या, एसआईटी गठित, तीन आरोपी गिरफ्तार

पूर्णिया। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टेटगामा गांव में रविवार को अंधविश्वास के चलते एक ही परिवार के पांच लोगों को जिंदा जलाकर मार डाला गया। घटना के बाद जिले में सनसनी फैल गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

150 से अधिक लोग आरोपी, 23 नामजद
घटना को लेकर पुलिस ने 23 नामजद और 150-200 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। यह मामला घटना के एकमात्र गवाह 17 वर्षीय सोनू उरांव के फर्द बयान पर आधारित है।

तीन गिरफ्तार, लगातार चल रही छापेमारी
एसआईटी टीम ने एसडीपीओ पंकज कुमार के नेतृत्व में टेटगामा के नकुल उरांव, छोटू उरांव और कुमरडीह के ट्रैक्टर मालिक मोहम्मद सनाउल्लाह को गिरफ्तार किया है। एफआईआर के बाद केहाट, श्रीनगर, मरंगा और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आठ संभावित ठिकानों पर रात भर छापेमारी की गई। हालांकि, अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।

एसडीपीओ बोले – अनुसंधान जारी, जल्द होंगे और गिरफ्तारियां
सदर वन के एसडीपीओ पंकज कुमार ने कहा कि “अभी तक की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। छापेमारी और जांच तेजी से चल रही है, जल्द ही और गिरफ्तारियां होंगी।”

गृह विभाग ने तलब की रिपोर्ट
घटना को लेकर गृह विभाग ने गंभीर रुख अपनाते हुए पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त एवं डीआईजी से संयुक्त जांच रिपोर्ट तलब की है। विभाग ने जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।


 

  • Related Posts

    पटना सिटी में अपराधियों ने ईंट-भट्ठे के बुजुर्ग मुंशी की बेरहमी से हत्या; चेहरे को ईंटों से कूचा, इलाके में दहशत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बेगूसराय में ‘नीतीश’ का देसी अंदाज! भाग रही महिलाओं को मंच से टोका— “काहे भाग रही हो, हम बंद कर दें?”; पुरानी सरकार पर बरसे सीएम, बोले- “अब डरावना वक्त खत्म”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *