सोमवार को इतने बजे तक रहेगा पुनर्वसु नक्षत्र, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

10 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि सोमवार शाम 6 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। 10 फरवरी को सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जाएगा। साथ ही सोमवार शाम 6 बजकर 1 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से पुनर्वसु नक्षत्र को सातवां नक्षत्र माना जाता है। पुनर्वसु शब्द का अर्थ समझने के लिए सबसे पहले हमें ‘वसु’ शब्द के अर्थ को समझना होगा। ‘वसु’ को उप देवताओं के समान माना जाता है और ‘वसु’ अपने आप में शुभता, उदारता, धन और सौभाग्य के स्वामी हैं। अर्थात् पुनर्वसु नक्षत्र का अर्थ है- पुन: सौभाग्यशाली होना । यह नक्षत्र सौभाग्य का सूचक है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

10 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

  • माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि- 10 फरवरी 2025 को शाम 6 बजकर 58 मिनट तक
  • प्रीति योग- 10 फरवरी को सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जाएगा
  • पुनर्वसु नक्षत्र- 10 फरवरी को शाम 6 बजकर 1 मिनट तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 08:27 से सुबह 09:50 तक
  • मुंबई- सुबह 08:36 से सुबह 10:01 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 08:31 से सुबह 09:53 तक
  • लखनऊ- सुबह 08:11 से सुबह 09:34 तक
  • भोपाल- सुबह 08:21 से सुबह 09:46 तक
  • कोलकाता- सुबह 07:37 से सुबह 09:02 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 08:40 से सुबह 10:05 तक
  • चेन्नई- सुबह 08:01 से सुबह 09:28 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:03 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:07 pm
  • Related Posts

    बिहार: विकास योजनाओं की अब होगी ‘साइंटिफिक’ मॉनिटरिंग; ACS एन. विजयलक्ष्मी ने किया कार्यशाला का उद्घाटन, बोलीं- ‘अफसर न होती तो एंथ्रोपोलॉजिस्ट होती’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *