आनंद विहार से मालदा के बीच छठ के बाद चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

पूर्व रेलवे एक छठ स्पेशल ट्रेन को चलाने जा रहा है। इसकी सूचना भी जारी कर दी गई है। ट्रेन आनंद विहार से मालदा के बीच भागलपुर होकर चलेगी। रेलवे की ये छठ स्पेशल ट्रेन छठ पर्व के बाद ही चलेगी। लोग छठ पर्व के बाद घर लौटकर छठ मना सकेंगे। ऐसी व्यवस्था पूर्व रेलवे ने की है। ट्रेन नंबर 03435 मालदा – आनंद विहार स्पेशल 20 और 27 नवंबर को सुबह 9:30 बजे मालदा से चलकर दोपहर 12:51 भागलपुर पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन पटना, प्रयागराज और गोविंदपुरी होते हुए अगले दिन दोपहर 12:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 03436 आनंद विहार मालदा स्पेशल 21 और 27 नवंबर को शाम 6:30 बजे आनंद विहार से चलकर अगले दिन भागलपुर होते हुए मालदा रात 11:30 बजे पहुंचेगी। पूर्व रेलवे के सीपीआरओ कौशिक मित्रा ने बताया कि जो बाहर गये हैं वो लौटेंगे भी। कई लोग छठ के बाद घर लौटते हैं।

मालदा से भागलपुर होते हुए आनंद विहार तक जाने वाली छठ स्पेशल ट्रेन में बुकिंग बुधवार से शुरू हो जाएगी। इसको लेकर मंगलवार को ईस्टर्न रेलवे जोन ने अधिसूचना जारी कर दी है। टिकट बुकिंग ऑनलाइन और काउंटर दोनों माध्यम से होंगी। इस ट्रेन के लिए विशेष शुल्क लिया जाएगा। साथ ही इस ट्रेन में टिकट पर किसी तरह की रियायत की सुविधा नहीं होगी। इस ट्रेन में 4384 यात्रियों के लिए सीट की व्यवस्था है।

Related Posts

मारवाड़ी कॉलेज में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे छात्र, नेताओं ने युवा भागीदारी पर दिया जोर

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *