सीएम नीतीश बोले – पीड़ितों की पूरी मदद करें, खजाने पर इनका पहला हक

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों को पूरी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने शनिवार को सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया।

उन्होंने गंगा पथ के दीघा घाट से कंगन घाट तक निरीक्षण किया। कंगन घाट, गांधी घाट एवं कृष्णा घाट पर रुककर गंगा के आसपास के इलाकों की स्थिति को देखा और अधिकारियों से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने पटना के डीएम को निर्देश दिया कि गंगा के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अलर्ट रहें और सारी तैयारी रखें।

उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है।

  • Related Posts

    पटना के गांधी मैदान में सजेगी ‘उन्नत बिहार’ की महफिल! सोना महापात्रा, शान और पापोन बिखेरेंगे सुरों का जादू; बिहार दिवस 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    हज भवन में ‘अमन-चैन’ की दुआ! जदयू की दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए CM नीतीश; रोजेदारों संग मांगी बिहार की खुशहाली

    Share Add as a preferred…

    Continue reading