झुग्गी-झोपड़ी हटाने के विरोध में प्रदर्शन, पुतला दहन और आत्मदाह की चेतावनी

भागलपुर | 11 जून 2025: भागलपुर में आज झुग्गी-झोपड़ी संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने कचहरी चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया और प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की।


रेलवे की कार्रवाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से झोपड़पट्टी में रह रहे गरीबों को जमीन खाली करने का अल्टीमेटम जारी किया गया है। इससे पहले भी सैकड़ों झोपड़ियां और मकान तोड़कर गरीबों को बेघर कर दिया गया

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार बार-बार भूमिहीनों को बसाने का वादा करती है, मगर चुनाव के बाद महादलित इलाकों में सबसे पहले बुलडोजर चलता है


जनप्रतिनिधियों पर भी नाराजगी

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नगर विधायक अजीत शर्मा के खिलाफ भी आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि वे कई बार विधायक से अपनी समस्याएं रख चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।


आत्मदाह की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि

अगर कल रेलवे प्रशासन की ओर से उनके झोपड़ियों पर कोई कार्रवाई की गई, तो वे सामूहिक आत्मदाह करेंगे।

गुमटी नंबर 1, 2 और 3 समेत कई इलाके से आए लोग प्रदर्शन में शामिल थे। संघर्ष समिति की महिला और पुरुष सदस्यों ने सरकार की नीति को गरीब विरोधी बताया।


सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चुनाव के समय गरीबों को बसाने, घर देने और अधिकार देने के वादे किए जाते हैं, लेकिन जरूरत के वक्त सत्ता और प्रशासन गरीबों की झोपड़ियों पर बुलडोजर चलवा देती है


भागलपुर में झुग्गी-झोपड़ी वासियों का यह आंदोलन अब उग्र रूप लेने लगा है। अगर प्रशासन ने समय रहते समाधान नहीं निकाला, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।


 

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *