फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार, धंधे में पकड़ी गई लड़कियां बोली मजबूरी में करते हैं गंदा काम

फ्लैट में हो रहा था देह व्यापार.. पकड़ी गई लड़कियां बोली : मज़बूरी में कर रही गन्दा काम.. पुलिस ने मौक़े से 3 ग्राहको पकड़कर जेल भेजा है। अन्य की तलाश जारी है।

UP के आगरा में बोदला-बिचपुरी रोड पर हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल पर एक फ्लैट में देह व्यापार हो रहा था। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। आपत्तिजनक स्थिति में पांच युवतियां-महिलाएं व तीन पुरुषों को पकड़ा गया। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में बिचपुरी रोड पर मृत्युंजय हॉस्पिटल है। ऊपर फ्लैट बने हुए हैं। दूसरी मंजिल पर अमर सिंह ने फ्लैट किराए पर ले रखा था।

फ्लैट में अनैतिक गतिविधियां हो रही थीं। पुलिस टीम ने फ्लैट से पांच युवतियां-महिलाएं और दो ग्राहक सतीश व मनोज और संचालक अमर सिंह को हिरासत में लिया।एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि फ्लैट से आपत्तिजनक सामान के अलावा 10 मोबाइल, शक्तिवर्धक दवाइयों के पैकेट और 13200 रुपये नकद बरामद हुए हैं। अनैतिक कार्य से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

फ्लैट से हिरासत में ली गई युवतियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें ऑन कॉल बुलाया जाता था। मोबाइल पर मैसेज आता था। जगह बताई जाती थी। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह इस धंधे में हैं। आपको बताते चले कि अब आगरा भी सैक्स की मंडी बनता जा रहा है, आये दिन होटलों आदि में सैक्स रैकिट पकड़े जा रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर राहुल गांधी का अनिश्चितकालीन धरना, बोले– धर्मेंद्र प्रधान और मोदी के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे

    Share Add as a preferred…

    ‘कॉकरोच’ कहने का जवाब सड़क पर! CJP आंदोलन ने दिल्ली की सियासत में मचाई हलचल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *